प्रदूषण पूरे देश के लिए सबसे बड़ी चुनौती, इससे निपटने के लिए मिलकर करने होंगे प्रयास : कटारिया पंजाब न्यूजलाइन, चंडीगढ़, 13 सितंबर- पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की चार दिवसीय 10वीं इन्स/आउट प्रदर्शनी का उद्घाटन आज पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया ने किया। उद्घाटन के दौरान कटारिया ने कहा कि बढ़ता प्रदूषण पूरे देश के लिए बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। इससे निपटने के लिए सभी को प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा करना हम सबकी जिम्मेदारी है। प्रकृति और निर्माण को एक साथ जोड़ा जाना चाहिए। हमें भवन निर्माण करते समय पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधनों का ध्यान रखना चाहिए। साथ ही प्रशासक ने कहा कि तेजी से बढ़ते शहरीकरण में वास्तुकला का महत्व बढ़ रहा है लेकिन पर्यावरण संरक्षण पीछे छूट रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का विजन 2047 तक भारत को “आत्मनिर्भर भारत” बनाने का है। इस वास्तुकला कार्य में पीएचडीसीसीआई जैसी संस्थाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। पीएचडीसीसीआई का यह सराहनीय प्रयास है कि उपभोक्ताओं और उत्पादकों को एक छत मिली है।
पीएचडीसीसीआई की 10वीं इन्स/आउट प्रदर्शनी का उद्घाटन पंजाब के राज्यपाल कटारिया ने किया
Published on