पंजाब न्यूज़लाइन, चंडीगढ़, 12 सितंबर- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के महासचिव सीताराम येचुरी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सीताराम येचुरी का आज नई दिल्ली में निधन हो गया। अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता और पूर्व राज्यसभा सदस्य के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ है। उन्होंने अपनी अंतिम सांस तक समाज के गरीब, कमज़ोर और दबे-कुचले वर्गों के कल्याण और उत्थान के लिए अथक काम किया। भगवंत सिंह मान ने शोक संतप्त परिवार, रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ अपनी हार्दिक संवेदनाएं साझा करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और उन्हें इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।