पंजाब न्यूज़लाइन, शिमला, 12 सितम्बर- मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने सीपीएम महासचिव एवं पूर्व सांसद सीता राम येचुरी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सीता राम येचुरी का आज लम्बी बीमारी के बाद दिल्ली में निधन हो गया। वे 72 वर्ष के थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी के उत्थान के लिए सीता राम येचुरी का योगदान बहुत बड़ा था और लोग उन्हें लम्बे समय तक याद रखेंगे। ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवारजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।