फिरोजपुर में सारागढ़ी युद्ध स्मारक का उद्घाटन किया पंजाब न्यूज़लाइन, चंडीगढ़/फिरोजपुर, 12 सितंबर- पंजाब सरकार 127 साल पुराने सारागढ़ी युद्ध के 21 सिख योद्धाओं की शहादत को लोगों के दिलों में ताजा रखने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी। यह बात आज कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने फिरोजपुर कैंट के ऐतिहासिक गुरुद्वारा सारागढ़ी साहिब में सारागढ़ी युद्ध स्मारक का उद्घाटन करने के बाद कही। शहीदों की याद में अखंड पाठ साहिब के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि सीएम भगवंत मान के कुशल मार्गदर्शन में राज्य के निवासियों को ऐसे ऐतिहासिक विकास से जोड़ने के लिए बड़े पैमाने पर काम किया जा रहा है। इन परियोजनाओं के तहत राज्य में ऐतिहासिक और विरासत के महत्व वाले स्थानों के सर्वपक्षीय विकास को ऐसे आयोजनों के दौरान उजागर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसी श्रृंखला के तहत भारत की सारागढ़ी की लड़ाई को समर्पित पहली यादगार फिरोजपुर में बनाई गई है। उन्होंने कहा कि यूनेस्को के अनुसार सारागढ़ी युद्ध विश्व के आठ महत्वपूर्ण युद्धों में से एक है। यह बहुत गर्व की बात है कि इसमें शहीद हुए सैनिकों को “इंडियन ऑर्डर ऑफ मेरिट” यानि विक्टोरिया क्रॉस से सम्मानित किया गया।